||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। ग्रामीण जोन की स्वाट टीम एवं थाना लोनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा कुल 3,52,060 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने लोनी क्षेत्र में एक बंद मकान पर छापा मारा, जहां संगठित गिरोह बनाकर जुआ खेला जा रहा था। वहीं, मौके से माल फड़ से 51,740 रुपये तथा अभियुक्तों की जमा तलाशी से 3,00,320 रुपये बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
दरअसल, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फैजान, रवि कुमार, शाहआलम, दानिश, वाजिद, शमीम, आसिफ, प्रवेन्द्र, आरिफ, शफीक एवं इमरान शामिल हैं, जो सभी थाना लोनी क्षेत्र के निवासी हैं।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सभी मिलकर गिरोह बनाकर छिपकर जुआ खेलते थे और इससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। आज भी वे बंद मकान में जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया।
कानूनी कार्रवाई
थाना लोनी पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 112 बीएनएस एवं 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









