Search
Close this search box.

ट्रांस हिंडन जोन में अपराध गोष्ठी: डीसीपी दशरथ निमिष पाटिल ने कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शनिवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, दशरथ निमिष पाटिल द्वारा थाना खोड़ा स्थित मीटिंग हॉल में जोन स्तरीय अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। अपराध गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं रात्रि गश्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। डीसीपी दशरथ निमिष पाटिल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पेट्रोलिंग, जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जवाबदेही के साथ कार्य करें। अपराध गोष्ठी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जोन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!