![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस व स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) ने रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित 25-25 हज़ार रुपये के इनामी दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दिल्ली–सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कट्टैया कट से आगे खाली प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त चोरी की मोटर साइकिल पर सवार होकर गढ़ी कट्टैया से सभापुर अंडरपास की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग तेज कर दी। तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर पीछे बैठे अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी और मोटर साइकिल मोड़कर खाली प्लॉट की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में पीछे बैठे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफसर पुत्र इरशाद उर्फ भालू, (घायल) और दूसरे की शहजाद पुत्र इरफान, निवासी थाना अंकुर विहार, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। बता दें कि दोनों अभियुक्त 25-25 हज़ार रुपये के इनामी हैं।
हत्या के मामले में वांछित
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने 11 दिसंबर 2025 को एसएलएफ वेद विहार (डीएलएफ) निवासी शिवम उर्फ लालू पुत्र स्व. सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार पर मुकदमा अपराध संख्या 446/25, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा-कारतूस, खोखा और चोरी की एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल भी बरामद हुई हैं।
अपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त अफसर के विरुद्ध लूट व चोरी के मामलों में विभिन्न राज्यों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









