Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस आयुक्त द्वारा मंगलवार को कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी (Crime Review Meeting) आयोजित की गई। गोष्ठी में कमिश्नरेट क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विशेष समीक्षा की गई—

दरअसल, • 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक 2 वर्षीय अपराध (सम्पत्ति संबंधी एवं शरीर संबंधी) आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा। • लूट/स्नैचिंग/नकबजनी/चोरी के मामलों में बरामद सम्पत्ति की समीक्षा। • 15 दिसंबर 2025 तक वाहन चोरी के अभियोगों के अनावरण एवं बरामदगी की समीक्षा। • निरोधात्मक कार्यवाही एवं महत्वपूर्ण अधिनियमों के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा। • धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम, धारा 107 बीएनएसएस, तथा धारा 111, 112 बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा। • सीसीएमएस पोर्टल पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस, धारा 152 बीएनएसएस, धारा 129, 164 बीएनएसएस के अंतर्गत वादों एवं कार्यवाही की समीक्षा। • 15 दिसंबर 2025 तक विवेचनाओं के निस्तारण, आंशिक रूप से लंबित विवेचनाओं, तथा उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी कार्ययोजना पर ठोस निर्णय लिए गए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा एवं विश्वास ही पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी हैं, अतः सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कठोर, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!