कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निस्तारण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) ने अपने कार्यालय पर शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) ने भी अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर आए व्यक्तियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। वहीं, धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त (नगर) द्वारा भी जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान कर पुलिस-जन संवाद को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में सहायता मिल रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें