

||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन एवं यातायात निदेशालय, लखनऊ के निर्देशानुसार नवम्बर 2025 को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पर्यवेक्षण में गाज़ियाबाद यातायात पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
IPEM कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम
यातायात माह के तहत सोमवार को IPEM कॉलेज में एक बड़े पैमाने का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान— PPT प्रस्तुतियों, सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो के माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार यातायात माह की शुरुआत से अब तक 124 स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा चुका हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से— • सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) रितेश त्रिपाठी • सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात प्रथम) जियाउद्दीन अहमद • थाना प्रभारी विजयनगर धर्मपाल सिंह • यातायात निरीक्षक प्रथम अशेष कुमार • यातायात निरीक्षक द्वितीय अजय कुमार सहित यातायात थाना विजयनगर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कठोर प्रवर्तन: हजारों चालान जारी
यातायात माह के दौरान नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही हैं। अब तक किए गए प्रमुख चालान— नियम उल्लंघनचालान संख्याबिना हेलमेट 40,672, बिना सीट बेल्ट 1,253, मोबाइल फोन का प्रयोग 938, रॉंग साइड 7,255, तीन सवारी 3,075, काली फ़िल्म 1,654, बिना बीमा 1,109, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र 1,226, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 1,005, प्रेशर हॉर्न/hooter सायरन 721, जाति सूचक शब्द 932 हैं।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील
गाज़ियाबाद यातायात पुलिस ने नागरिकों से कहा हैं कि — “स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए सदैव यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा हैं।”
महत्वपूर्ण संपर्क: • यातायात पुलिस कंट्रोल रूम: 9643322904 • X (Twitter) हैंडल: @Gzbtrafficpol • पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद.
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









