![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी
गाज़ियाबाद। ट्रांस हिण्डन जोन के थाना इंदिरापुरम पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। स्नैचिंग और लूट की वारदातों की रोकथाम के तहत शिप्रा मॉल मार्ग पर की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर स्नैचर निखिल कुमार (निवासी मांडोली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली) को घायल अवस्था में दबोच लिया।
मुठभेड़ कैसे हुई
पुलिस टीम शिप्रा मॉल जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया। तेज़ी में बाइक फिसलकर गिर गई। अपने को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने आवश्यकतानुसार जवाबी फायर किया, जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जिसे, बाद में उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस-खोखा, छीने हुए ₹5,000/- नकद और चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल कुमार पुत्र योगेश कुमार निवासी मांडोली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी निखिल ने कई अहम खुलासे किए— जिसमें, 2 हफ्ते पहले GC Grand Society के पास एक महिला से ₹30,000/- से भरा पर्स छीना था। • उसमें से ₹25,000 खर्च कर चुका हैं, बाकी ₹5,000 उसके पास मिले। • पकड़ी गई मोटर साइकिल भी विजयनगर क्षेत्र से चोरी की थी। • आरोपी दिल्ली–एनसीआर में राहगीरों से बैग/पर्स/चैन छीनकर दिल्ली में सस्ते दाम पर बेच देता हैं। • अपराध से मिले पैसों को अपने शौक और मौज–मस्ती में खर्च करना स्वीकार किया।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त के खिलाफ गाज़ियाबाद व दिल्ली में पहले से कई मामले दर्ज हैं— • थाना इंदिरापुरम: स्नैचिंग का एक अभियोग • थाना विजयनगर: चोरी का एक अभियोग • थाना साहिबाबाद: लूट से संबंधित 2 अभियोग, कुल: 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









