
||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की शुरुआत करते हुए ‘कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम’ (CCMS) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया हैं। यह अत्याधुनिक वेब-आधारित प्रणाली ‘जन-केंद्रित पुलिसिंग’ और ‘डेटा-संचालित पुलिसिंग’ के सिद्धांतों को मजबूत करते हुए जनता को उनके न्यायिक मामलों की वास्तविक समय (real-time) मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करती हैं।
सिटिजन चार्टर के तहत कई महत्वपूर्ण सुधार
पुलिस आयुक्त द्वारा अप्रैल 2025 में जारी Citizen Charter के बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने पारदर्शिता और जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई अभियान शुरू किए, जिनमें उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हैं— ✔ FIR और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की होम डिलीवरी • अब तक 5631 FIR संबंधित नागरिकों के घर तक पहुँचाई जा चुकी हैं। ✔ फीडबैक सेल का गठन • कुल 56,231 फीडबैक प्राप्त हुए। • इनमें 39 नकारात्मक फीडबैक मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। ✔ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनशिकायत निस्तारण • जनशिकायत प्रकोष्ठ में आने वाली समस्याओं को वीडियो के माध्यम से तत्काल सुना और निस्तारित किया जा रहा हैं। ✔ नागरिक-पुलिस संवाद को और सशक्त करना • हर बुधवार बादी संवाद दिवस आयोजित किया जा रहा हैं। • सभी थानों में आगंतुक कक्ष और सुव्यवस्थित नागरिक केंद्रित सुविधाएँ शुरू की गई हैं। इसी क्रम में अब CCMS पोर्टल को भी आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया हैं।
क्या हैं CCMS और कैसे काम करता हैं?
CCMS एक वेब-आधारित डिजिटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म हैं, जिसके माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की विभिन्न न्यायिक शाखाओं में लंबित और चल रहे मामलों की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता हैं।
CCMS किन मामलों को कवर करता हैं?
दरअसल, निम्नलिखित अध्यायों और अधिनियमों के मामलों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं— • 126 • 129 • 152 • 164 • 170 BNSS • गुंडा एक्ट • गैंगस्टर एक्ट, नागरिक अपने मामले की अग्रिम तिथि, पिछली कार्यवाही, तथा वर्तमान स्थिति आसानी से जान सकते हैं।
CCMS के प्रमुख उद्देश्य
1. पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना
नागरिक अपने केस की वास्तविक स्थिति बिना किसी थाने या अदालत गए जान सकें।
2. प्रभावी निगरानी
वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से real-time सुपरविजन की सुविधा।
3. दक्षता और गति बढ़ाना
मामलों की समयबद्ध प्रगति और follow-ups को डिजिटल रूप से ट्रैक करना।
4. जवाबदेही तय करना
अधिकारियों द्वारा कोर्ट मामलों की बेहतर निगरानी और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना।
5. डेटा-चालित फैसले
केस ट्रेंड और प्रदर्शन आंकड़ों के आधार पर नीति निर्माण।
6. डिजिटल दस्तावेजीकरण
अदालती रिकॉर्ड का सुरक्षित, तेज और पेपरलेस प्रबंधन।
7. फर्जी जमानत पर प्रभावी रोक
जमानती बांड की निगरानी से धोखाधड़ी वाले मामलों पर रोक।
CCMS पोर्टल का उपयोग कैसे करें?
नागरिक अपने मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप से आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं— स्टेप 1: ब्राउज़र में जाएँ: https://eems.ghaziabadpolice.com/
या दिए गए QR कोड को स्कैन करें। स्टेप 2: • ‘अग्रिम तिथि जानें’ पर क्लिक करें • आयुक्तालय, अदालत, धारा/अधिनियम चुनें • अपना वाद संख्या भरें। स्टेप 3: • ‘खोजें’ पर क्लिक करें • स्क्रीन पर पिछली तारीखें, अगली सुनवाई, और मामले का विवरण तुरंत दिखाई देगा।
गाज़ियाबाद पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग की नई पहचान
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का मानना हैं कि CCMS न्यायिक पहुँच को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। यह न सिर्फ पुलिसिंग को मजबूत करेगा बल्कि जनता का विश्वास भी बढ़ाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की हैं कि वे इस अत्याधुनिक सुविधा का उपयोग करें और बेहतर, जिम्मेदार और पारदर्शी कानून-व्यवस्था के निर्माण में सहयोग दें।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









