
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने शोरूम में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,20,000 नकद और एक वीवो मोबाइल (सिल्वर रंग) बरामद किया हैं।
आपको बता दें कि वादीन तरुण शर्मा पुत्र जयकिशन शर्मा ने 3 नवंबर 2025 को थाना सिहानीगेट में तहरीर देकर बताया था कि रात्रि 12:48 बजे किसी अज्ञात चोर ने उनकी दुकान मै० शांति एंटरप्राइजेज से करीब ₹12,80,000 की चोरी कर ली। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं लोकल इनपुट के आधार पर जांच शुरू की।
दरअसल, 14 नवंबर 2025 को बसंत चौक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरडीसी रेलवे फाटक के पास रेलवे भवन के बरामदे से आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की रकम में से ₹2,20,000 और चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो वाई 400 प्रो 5G मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी का खुलासा
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के अनुसार, आरोपी अभिमन्यु ने बताया कि – वह मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी हैं और पहले गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के पास टेंट हाउस में काम करता था। कम पैसे मिलने पर उसने नौकरी छोड़ दी और फुटपाथ तथा स्टेशन पर रहने लगा। 02/03 नवंबर की रात उसने शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड के पीछे सुरक्षा की कमी देखकर चोरी का प्लान बनाया। घटना वाली रात करीब 11:30 बजे वह शोरूम के बाहर शराबी का नाटक कर लेट गया। आधी रात में सुनसान होने पर वह पास की दुकान की छत से फ्लेक्स फ्रेम पर चढ़कर तीसरी मंजिल से शोरूम में दाखिल हुआ। नीचे ग्राउंड फ्लोर में रखे कैश काउंटर से उसने ₹4,30,000 निकाले। इसमें से ₹2,20,000 पुलिस ने बरामद किए हैं। जिसके बाद ₹63,000 उसने पिता के एक्सिस बैंक खाते में जमा कराए तथा शेष रकम जुए और दावत में उड़ा दी। वहीं, चोरी के पैसों से उसने अपने भाई के नाम मोबाइल फोन भी खरीदा। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह दुबारा चोरी करने के इरादे से RDC क्षेत्र में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसकी पहचान अभिमन्यु पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम बहोरिकपुर, थाना जहानगंज, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को इसके पास से ₹2,20,000 नकद व एक वीवो मोबाइल (सिल्वर रंग) बरामद हुआ हैं। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में छिनैती का मामला जनपद फतेहगढ़ में दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









