Search
Close this search box.

मुरादनगर में पुलिस मुठभेड़: 2 हत्याओं में वांछित शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार, एक अन्य साथी भी दबोचा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो हत्या की वारदातों में वांछित शातिर अपराधी हरीश त्यागी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी संदीप कुमार भी पुलिस कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा-कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद भी किया हैं।

गंगनहर पर हुई मुठभेड़

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना मुरादनगर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन द्वारा गंगनहर के लोहे के पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वांछित अभियुक्त (मुकदमा अपराध संख्या- 557/25 व 560/25 से संबंधित) गंगनहर की पटरी के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिस घायल बदमाश की पहचान हरीश त्यागी पुत्र हुकुम सिंह त्यागी निवासी गोविन्दपुरी, थाना मोदीनगर के रूप में हुई। वहीं, मौके से भागे उसके साथी संदीप कुमार पुत्र जयकिशन निवासी बृज बिहार कॉलोनी, थाना मुरादनगर को बाद में पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

2 हत्याओं का किया खुलासा

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्तों ने 27 अक्टूबर 2025 को एक युवक अनिल की गंगनहर के पास झाड़ियों में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने तथा 31 अक्टूबर 2025 को एक ट्रक हैल्पर की हत्या लूट के इरादे से करने की बात कबूल की। अभियुक्त संदीप ने बताया कि दोनों ने अनिल को शराब पिलाकर गंगनहर किनारे ले जाकर पहले नशे की गोली दी और फिर हरीश ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, हरीश ने स्वीकार किया कि ट्रक हैल्पर की हत्या भी उसने नशे में की थी।

कई गंभीर मामलों में वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त हरीश त्यागी के विरुद्ध 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या का प्रयास, हत्या व पुलिस मुठभेड़ जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं, संदीप कुमार पर भी 2 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या और पुलिस मुठभेड़ का मामला सम्मिलित हैं। लिहाजा, दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन की इस संयुक्त कार्रवाई में दोनों हत्याओं का खुलासा हो गया हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं, जबकि दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी हैं। लिहाजा, गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने टीम की तत्परता की सराहना की हैं और कहा हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!