

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाजियाबाद। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 को पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों, कार्यालयों एवं शाखाओं पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन/लाइन्स द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इसी प्रकार सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक गायन कार्यक्रम में सहभागिता की गई और प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को देखा गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। ट्रांस हिंडन, लाइन्स एवं ग्रामीण जोन के सभी थानों, कार्यालयों और शाखाओं में भी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









