Search
Close this search box.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध ने किया थाना कोतवाली का निरीक्षण, लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण व महिला सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी द्वारा शनिवार को सर्किल कोतवाली के अंतर्गत थाना कोतवाली एवं थाना विजयनगर में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी कोतवाली, थाना प्रभारी कोतवाली व विजयनगर, तथा सभी विवेचकगण मौजूद रहे। उन्होंने बैठक के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए तथा शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने एवं थाना प्रभारी द्वारा नियमित फीडबैक लेने पर बल दिया। इसके पश्चात् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना कोतवाली परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTN कक्ष और मालखाना का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए।

गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने 6 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, समन/वारंट की तामीला और शातिर, अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौतस्करी, वाहन चोरी व मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही तेज करने एवं धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

राजस्व मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने और पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर वरासत, भूमि पैमाइश, बंटवारे आदि के मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

रजिस्टरों की समीक्षा व सोशल मीडिया पर सतर्कता के निर्देश

दरअसल, निरीक्षण के दौरान थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, H.S., भूमि विवाद, शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर आदि की समीक्षा कर सभी प्रविष्टियों को अद्यतन कराने को कहा गया। साथ ही, सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या साझा न करने को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

अपराधियों के डोजियर की जांच और अद्यतन करने के निर्देश

थाना कोतवाली एवं विजयनगर से सम्बन्धित अभियुक्तों के डोजियर चेक किए गए। संपत्ति सम्बन्धी अपराधों, लूट, चोरी, गोवध आदि में लिप्त अपराधियों की समीक्षा कर सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध बीएनएसएस की निरोधात्मक धाराओं में कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

अनुशासन और तत्परता पर बल

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) ने शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मी पूर्ण अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोताही न बरतें

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!