Search
Close this search box.

नगर जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 मोबाइल फोन बरामद, स्वामियों को लौटाए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के नगर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी थानों, सर्विलांस एवं स्वॉट टीम द्वारा मोबाइल चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 200 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं। यह कार्रवाई सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। नगर जोन पुलिस टीम ने सर्विलांस तकनीक और मैनुअल इनपुट की सहायता से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन का पता लगाकर उनकी सफल बरामदगी की। डीसीपी नगर धवन जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोबाइल बरामदगी के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया और स्वामियों की पहचान कर मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द किए गए।

थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण: थाना कोतवाली नगर – 50, थाना विजयनगर – 50, थाना सिहानीगेट – 16, थाना नंदग्राम – 28, थाना कविनगर – 24, थाना मधुबन बापूधाम – 24, थाना साइबर – 08 व कुल योग: 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दरअसल, नगर जोन पुलिस की यह पहल उन नागरिकों के लिए राहत लेकर आई हैं, जिनके मोबाइल चोरी या गुम हो गए थे। पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें ताकि शीघ्र कार्यवाही संभव हो सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!