यातायात माह 2025 का गाज़ियाबाद में शुभारंभ — सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश एवं यातायात निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवंबर माह को “यातायात माह” (01 से 30 नवम्बर 2025) के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में शनिवार, 1 नवम्बर 2025 को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। वहीं, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यातायात जागरूकता रैली रही, जिसे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था-यातायात) द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली पुलिस लाइन्स से प्रारम्भ होकर हापुड़ चुंगी से होते हुए पुनः पुलिस लाइन्स में सम्पन्न हुई। इस रैली में दोपहिया व चारपहिया वाहनों सहित कुल 120 यातायात पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य आम जनता एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना रहा। साथ ही कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), परिवहन विभाग, सिविल डिफेन्स, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी तथा समस्त यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

हेलमेट वितरण

रैली के उपरांत, यातायात पुलिस द्वारा हापुड़ चुंगी पर दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क 200 हेलमेट वितरित किए गए।

यातायात माह नवम्बर 2025 — उद्देश्य

इस माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना हैं। यातायात पुलिस गाज़ियाबाद द्वारा विशेष टीमों का गठन कर व्यापक जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा।

प्रमुख कार्यक्रम

• स्कूलों व कॉलेजों में चित्रकला, क्विज व निबंध प्रतियोगिताएं • सिनेमा हॉलों में जागरूकता कार्यक्रम • ट्रक, बस, ऑटो चालकों की आंखों-कानों की जांच • सड़क सुरक्षा सुधार हेतु अंतरविभागीय समन्वय गोष्ठियाँ • यातायात कर्मियों को फर्स्ट एड व “गोल्डन ऑवर” प्रशिक्षण • गुड सेमेरिटन कानून पर आमजन को जानकारी • ट्रांसपोर्ट यूनियन व सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें

🚔 प्रवर्तन अभियान

यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी। विशेष रूप से इन पर कार्रवाई की जाएगी:

• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
• बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना
• मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना
• शराब पीकर वाहन चलाना
• तीन सवारी / विपरीत दिशा में वाहन चलाना
• नो-पार्किंग / ओवर स्पीडिंग
• प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन का प्रयोग
• ब्लैक फिल्म व दोषपूर्ण नंबर प्लेट
• प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर चालान व सीज कार्रवाई

📞 आमजन से अपील

यातायात पुलिस गाज़ियाबाद की आमजन से अपील हैं कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें

📍 यातायात पुलिस गाज़ियाबाद सदैव “सुगम एवं सुरक्षित यातायात” के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📞 कंट्रोल रूम नंबर: 9643322904 🐦 X हैंडल: @Gzbtrafficpol

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें