||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और मोबाइल कंपनियों के टावरों पर हो रही चोरी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। टीम ने मोबाइल टावरों के महंगे उपकरण — रेडियो रिसीवर यूनिट (RRU) और बेस बैंड यूनिट (BBU) चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तारी थाना सिहानी गेट क्षेत्र के डीपीएस कट, दिल्ली-मेरठ रोड से 31 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल — 6 RRU, 15 BBU, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा बिना नंबर की महिन्द्रा थार रॉक्स गाड़ी बरामद की हैं। बरामदगी की कुल कीमत लगभग ₹80 लाख बताई जा रही हैं।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध पीयूष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध भास्कर वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जब आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो जियो और एयरटेल जैसी मोबाइल कंपनियों के टावरों से RRU, BBU और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर उन्हें बेचते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के दौरान वे वायर कटर, शिकंजा, प्लास और पाना जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। चोरी के बाद महंगे टावर उपकरणों को दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र में ले जाकर बेच दिया जाता था। चोरी से हुई कमाई को गिरोह के सदस्य आपस में बाँट लेते थे। गिरोह कई राज्यों — दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सक्रिय था और वर्षों से इस तरह की वारदातें कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम कुछ इस प्रकार हैं!
आपको बता दें कि पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान अफसर, पुत्र इरफान, निवासी मलिक नगर, मुरादनगर, राहुल, पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम सुहाना, थाना निवाड़ी, आमिर, पुत्र महबूब, निवासी ग्राम कसेरवा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, फैसल, पुत्र जुरार अहमद, निवासी कस्बा रंघौली, जनपद अयोध्या, दीपांशु, पुत्र राकेश, निवासी ग्राम सुहाना, थाना निवाड़ी, नाजिम, पुत्र यामीन, निवासी ग्राम गढ़ी गदाना, थाना मोदीनगर, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं।
बरामदगी का विवरण
बता दें कि पकड़े गए अभियुक्तो के पास से मोबाइल टावर रेडियो रिसीवर यूनिट (RRU) — 6, मोबाइल टावर बेस बैंड यूनिट (BBU) — 15, वायर कटर — 2, प्लास — 2, शिकंजा (लोहा) — 1, पाना — 1 और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा थार रॉक्स (काला रंग, बिना नंबर) बरामद हुई हैं।
आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि कई अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, हत्या और हथियार अधिनियम से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। वहीं, सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 369/25, धारा 317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत थाना सिहानी गेट कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पर मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही हैं।
पुलिस की सख्त कार्रवाई से गिरोह में हड़कंप
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से जनपद गाज़ियाबाद और आसपास के इलाकों में मोबाइल टावर उपकरण चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
दरअसल, यह गिरफ्तारी गाज़ियाबाद पुलिस की तकनीकी दक्षता और समन्वित कार्रवाई का उदाहरण हैं। लिहाजा, कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य — “सुरक्षित नेटवर्क, सुरक्षित शहर।”
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









