Search
Close this search box.

थाना मोदीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल-कारतूस खरीद-फरोख्त करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने अवैध असलहा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी का विवरण

बता दें कि एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना मोदीनगर पुलिस ने तिबड़ा बम्बा मानकी पुलिया थाना क्षेत्र मोदीनगर के पास दबिश देकर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान चिराग पुत्र विपिन सांगवान, निवासी खंजरपुर थाना मोदीनगर, (उम्र लगभग 21 वर्ष) और दूसरे की आदित्य उर्फ जोशी पुत्र सुशील, निवासी जलालाबाद थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद, (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 अवैध कारतूस बरामद किए हैं।

फरार व वांछित आरोपी

दरअसल, कार्रवाई के दौरान इनके 2 साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी हैं, जिनके यह नाम प्रकाश में आए हैं– समर्थ सांगवान पुत्र राजेन्द्र, निवासी तिबड़ा रोड थाना मोदीनगर, और दूसरा सन्नी सांगवान पुत्र जितेन्द्र, निवासी ग्राम खंजरपुर थाना मोदीनगर, गाज़ियाबाद हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

वहीं, पकड़े गए अभियुक्त चिराग ने बताया कि वह अपने साथी समर्थ व सन्नी के साथ मिलकर अवैध पिस्टल व कारतूस बेचने का काम करता हैं। कुछ दिन पहले आदित्य से 90,000 रुपये में डील तय हुई थी।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार:

• सन्नी ने उसे 30 कारतूस और समर्थ को 32 बोर की एक पिस्टल दी थी, जिसे आज आदित्य को सौंपना था। • लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही दोनों गिरफ्तार हो गए। • समर्थ मौके से पिस्टल लेकर फरार हो गया। आदित्य ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह चिराग और समर्थ से 30 कारतूस व एक 32 बोर पिस्टल खरीदने आया था।

दर्ज मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोदीनगर पर धारा 3/5/9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!