मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ : गाज़ियाबाद में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अधिकारियों ने लिया हिस्सा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गाज़ियाबाद के एन.आई.सी. सेंटर में पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री के राज्यव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति का यह नया चरण महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। अधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सहयोग का संकल्प लिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें