Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनमें से एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।

घटना का विवरण

दरअसल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि जुलाई 2025 में वसुन्धरा सेक्टर-3 स्थित रासा होटल के पास से चोरी की गई फॉर्च्यूनर लीजेंडर कार और एक सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट वाली कार में सवार 2 चोर वसुन्धरा से दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। इस पर थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने वसुन्धरा सेक्टर-1 टी-प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दोनों गाड़ियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन अभियुक्त तेज रफ्तार से बैरियर तोड़कर भागने लगे और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फार्च्यूनर कार सवार राशिद काला पुत्र शौकीन घायल हो गया, जबकि दूसरा अभियुक्त मुजाहिद अल्वी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजाहिद अल्वी पुत्र वाहिद अल्वी और दूसरे की राशिद काला पुत्र शौकीन, निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई 2 लग्जरी कारें (फॉर्च्यूनर लीजेंडर व स्विफ्ट), 1 अवैध तमंचा, कारतूस खोखे बरामद हुए हैं।

आपराधिक इतिहास

वहीं, पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो अभियुक्त मुजाहिद अल्वी के विरुद्ध गाज़ियाबाद, मेरठ व दिल्ली में वाहन चोरी के 8 मुकदमें दर्ज हैं। तो वहीं, अभियुक्त राशिद काला पर गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर व दिल्ली में चोरी, लूट, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!