थाना अंकुर विहार पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 वाहन चोर गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर वाहन चोर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

पूरी घटना

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि थाना पुलिस टीम लालबाग कीकड़ो क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान डाबर तालाब की ओर से स्कूटी पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने स्कूटी न रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से स्कूटी चला रहे आरोपी योगेश उर्फ काके घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी रोहन पुत्र कृष्ण सिंह को भी पुलिस ने दबोच लिया। जिनकी पहचान योगेश उर्फ काके पुत्र सूरजपाल उर्फ सुरेश पाल, निवासी प्रेमनगर थाना करावल नगर (मुठभेड़ में घायल) और दूसरे की रोहन पुत्र कृष्ण सिंह, निवासी शिव विहार थाना करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई हैं। हालांकि, पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलाह तमंचा, कारतूस-खोखे 1 स्कूटी (टीवीएस जूपिटर, रजि. नं. DL11SP5716), जो थाना वेवसिटी से चोरीशुदा हैं बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी योगेश उर्फ काके पर चोरी और लूट के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं।

कार्रवाई

दरअसल, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना अंकुर विहार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें