

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गोड एवं पुलिस उपायुक्त दशरथ निमेष पाटिल (ट्रांस हिंडन जोन) के निर्देशन में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं पुलिस-जन संवाद स्थापित करने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया गया।
थाना इंदिरापुरम में कार्रवाई
सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव की उपस्थिति में थाना इंदिरापुरम पुलिस ने साईं मंदिर चौराहे से गौर ग्रीन विष्टा सुपर टेक सोसाइटी तक सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें, 30 चालान धारा 152 बीएनएसएस में, 25 चालान मोटर वाहन अधिनियम में और 2 वाहन सीज किए गए। साथ ही सड़क किनारे ठेल-ढकेल हटाए गए, निर्धारित दूरी पर निशानबंदी कर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई और चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
बहरामपुर (थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक)
एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल एवं थाना पुलिस ने 100 से अधिक सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद किया। जिसमें, पुलिस बीट प्रणाली की जानकारी दी गई, बीट एसआई/बीपीओ के नम्बर साझा किए गए और सत्यापन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार के लाभ की मांग होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई। इसके अलावा सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
थाना कोतवाली नगर
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों (पार्षद, व्यापारी, डॉक्टर, उद्योगपति, मीडियाकर्मी आदि) से संवाद किया। वहीं, बीट प्रणाली की जानकारी दी गई और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
थाना कौशाम्बी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव एवं थाना कौशाम्बी पुलिस ने एम्ब्रोसिया बैंक्वेट हॉल में 102 सम्भ्रान्त व्यक्तियों से मुलाकात की। वहीं, बीट प्रणाली, सत्यापन प्रक्रियाएं और पुलिस व्यवस्था पर चर्चा भी हुई। जिसके मद्देनज़र उपस्थित लोगों ने गाज़ियाबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
बता दें कि कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव हो सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









