नन्दग्राम पुलिस ने किया कुख्यात अभियुक्त रंजीत उर्फ भोला को जिला बदर

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की गई हैं। अभियुक्त रंजीत उर्फ भोला पुत्र नारायण निवासी मकान नंबर एफ-549, नन्दग्राम थाना नन्दग्राम, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विरुद्ध वाद संख्या 31/2025 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जिला बदर की कार्यवाही की गई। दरअसल, 4 सितंबर 2025 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश पारित किया हैं। जिसमें, बृहस्पतिवार को थाना नन्दग्राम पुलिस ने उक्त आदेश का अनुपालन करते हुए अभियुक्त रंजीत उर्फ भोला को आदेश की तामील कराते हुए उसकी एक प्रति सौंपी। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए उसे जनपद गाज़ियाबाद की सीमा से बाहर कर दिया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि यदि अभियुक्त अगले 6 माह तक जिले में पाया जाता हैं तो इसकी सूचना तत्काल थाना नन्दग्राम पुलिस को दें।

आपराधिक इतिहास

वहीं, अभियुक्त रंजीत उर्फ भोला के विरुद्ध थाना नन्दग्राम पर पंजीकृत कुल 4 अभियोग हैं, जिसमें चोरी के 2 अभियोग, एनडीपीएस एक्ट का 1 और अन्य 1 अभियोग पंजीकृत हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें