Search
Close this search box.

थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे शाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम खडौली, थाना ककरखेडा, जनपद मेरठ, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त पुलिस फायरिंग में घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु संजय नगर संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया हैं।

दरअसल, एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 सितंबर को वादी कुलदीप सिंह निवासी वर्धमानपुरम कॉलोनी, मोरटा ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी माँ से अज्ञात बाइक सवार लुटेरे ने कान का कुण्डल छीन लिया। इस पर थाना मधुबन बापूधाम में मुकदमा अपराध संख्या 308/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी कड़ी में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुहाई बम्बा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागा और गिरने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल होकर दबोच लिया गया। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से एक जोड़ी कुण्डल, टकली बटननुमा, नकद ₹5000, एक तमंचा, कारतूस, खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (स्प्लेंडर काली) बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

वहीं, अभियुक्त शाहिद के विरुद्ध कमिश्नरेट गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मेरठ जिले के विभिन्न थानों में चोरी व लूट से संबंधित कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!