Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस का बड़ा कदम: सभी थानों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्रत्येक थाना स्तर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। इन कंट्रोल रूम से थाना क्षेत्रों के महत्वपूर्ण चौराहों, सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए कैमरों की रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह कैमरे अब पुलिस की “तीसरी आँख” की तरह कार्य करेंगे, जिनकी मदद से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

कैमरों की स्थापना और मॉनीटरिंग का विवरण

अभियान की शुरुआत 16 अगस्त 2025 से की गई थी। कमिश्ररेट के तीनों जोन में स्थापित कैमरों की संख्या और उनके कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग का विवरण इस प्रकार हैं: क्रम संख्याजोनलगाए गए कैमरेकंट्रोल रूम से मॉनीटर कैमरे-1 नगर-1341342, ट्रांस-हिण्डन- 1861393 और ग्रामीण- 358322, कुल योग कमिश्ररेट 678595 हैं।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होने वाले फायफायद

1- रियल टाइम निगरानी से घटनाओं को तुरंत देखा जा सकेगा और त्वरित कार्रवाई होगी। 2- महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों की यातायात व्यवस्था को और बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा। 3- सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी आसान होगी। 4- कैमरों की मौजूदगी ही अपराधियों में भय पैदा कर देती हैं। 5- आपात स्थितियों जैसे दंगे, दुर्घटनाएं और आपराधिक वारदातों में सही आकलन कर निर्णय लिया जा सकेगा। 6- संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी की मौजूदगी से जनता में सुरक्षा का एहसास बढ़ता हैं।

पुलिस आयुक्त का संदेश

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सीसीटीवी अब सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि डिजिटल प्रहरी हैं। भविष्य में कमिश्ररेट के हर गली-मोहल्ले में सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रणाली को और आधुनिक बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!