Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चैन, नकदी व अवैध असलहा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को थाना विजयनगर पुलिस टीम ने बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लूट, छीनेती और चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पीली धातु की चैन, 5500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की हैं।

ऐसे दबोचे गए बदमाश

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे सीएचएसपी फ्लाईओवर के नीचे कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पीछा करने पर मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। पकड़े जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें बदमाश साबिद पुत्र उजालुद्दीन (निवासी मुगलगार्डन मसूरी) घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंशु पुत्र मुकेश हलवाई (निवासी शंकरपुरी सेक्टर-9, विजयनगर) मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला एमएमजी अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे NCR क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी कर घटनाएं अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों से राह चलते लोगों से चैन, मोबाइल और पर्स लूटकर बेच देते और पैसे अपने शौक पूरे करने में खर्च कर देते। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में प्रताप विहार स्थित एसएसके स्कूल के पास एक बुजुर्ग महिला से चैन छीनी थी।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार साबिद पर 2 मुकदमे (लूट/चोरी/आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं तो वहीं अंशु पर 4 मुकदमे (लूट/चोरी/आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं। पुलिस का कहना हैं कि दोनों अभियुक्तों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!