Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस लाइन्स में “ऑपरेशन सवेरा” पर कार्यशाला, वरिष्ठ नागरिक सेल और मिसिंग सेल को मिली ट्रेनिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आज “ऑपरेशन सवेरा” के अन्तर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कल्पना सक्सेना ने पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हाल में नवगठित वरिष्ठ नागरिक सेल एवं थानों पर नियुक्त वरिष्ठ नागरिक सेल के नोडल अधिकारियों को उनके कार्यों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई।इसके अतिरिक्त, गुमशुदा व्यक्तियों/बच्चों की तलाश हेतु “मिसिंग सेल” के प्रभारी तथा थानों के बाल्य कल्याण अधिकारियों को थाने स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर जोन, देहात जोन और ट्रांस हिंडन जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध भी उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!