Search
Close this search box.

मोदीनगर पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को वादी ने थाना मोदीनगर में तहरीर दी थी कि उसकी बहन की हत्या उसके पति व ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर की हैं। इस आधार पर थाना मोदीनगर पर धारा 80(2)/85 बीएनएस3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2025 को बस अड्डा मोदीनगर से तीनों आरोपियों जितेन्द्र कुमार पुत्र भीमसैन (पति), भीमसैन पुत्र विजयपाल (ससुर) और शोभा पत्नी भीमसैन (सास) निवासीगण सभी आरोपी ग्राम गदाना, थाना मोदीनगर, जिला गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ: एसीपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी पति जितेन्द्र कुमार ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी और वह लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। 19 अगस्त को झगड़े के दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और परिवार सहित घर से फरार हो गया। पुलिस को आरोपियों के पास से आला कत्ल (चाकू) और मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं।

आगे की कार्रवाई

दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!