Search
Close this search box.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में आरटीसी की कक्षाओं का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कल्पना सक्सेना ने पुलिस लाइन्स गाज़ियाबाद स्थित आरटीसी की इंडोर क्लासेस (Indoor Classes) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए संचालित UP Police Integrated Online Training Portal एवं Android–iOS App के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह पोर्टल आरक्षियों के प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग के मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया हैं। प्रत्येक प्रशिक्षु को लॉगिन आईडी के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त Learning Reinforcement की व्यवस्था भी की गई हैं, जिससे प्रशिक्षुओं को अभ्यास करने और विषय को बेहतर ढंग से समझने में सुविधा होगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!