Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गोड़ ने पुलिस लाइन्स एवं कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और देश की एकता व अखंडता की शपथ ली। वातावरण देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रगौरव के संदेशों से गूंज उठा। पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा देता हैं।

ग्रामीण जोन


पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने मुरादनगर स्थित पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने का संदेश देता हैं।

ट्रांस हिण्डन जोन


पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिण्डन जोन निमिष पाटील ने थाना साहिबाबाद में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं हैं, बल्कि यह हमें अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता हैं।

नगर जोन


पुलिस उपायुक्त नगर जोन धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की स्वतंत्रता की महान गाथा को स्मरण करने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता हैं।

मुख्यालय

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कल्पना सक्सेना ने मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त एवं विभिन्न शाखाओं का स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आज़ादी की गाथा याद दिलाता हैं और राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!