
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक वांछित गोकश को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल, शनिवार को थाना मसूरी पुलिस टीम पाइप लाइन बंबे फ्लैटों के पास पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार कल्लूगढ़ी की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने बाइक न रोककर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त की पहचान अयान पुत्र अनीश मूल निवासी थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा (हाल निवासी: थाना खोड़ा, गाज़ियाबाद) के रूप में हुई हैं। एसीपी के मुताबिक, पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध असलाह तमंचा, कारतूस-खोखा और बिना नंबर प्लेट लगी एक एफजेड बाइक बरामद हुई हैं। वहीं, अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना मसूरी से गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









