
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने अपने कार्यालय पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के समस्त विवेचकों के साथ विवेचना निस्तारण के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। वहीं, गोष्ठी के दौरान उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंजीकृत अभियोगों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूरी करने पर जोर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पुलिस को संवेदनशीलता और दक्षता के साथ कार्य करना आवश्यक हैं। उन्होंने विवेचकों को हर मामले में तथ्यों पर आधारित जांच और समय पर कार्रवाई करने की हिदायत दी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









