स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में परेड: गाजियाबाद में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले में होने वाले मुख्य समारोह और उससे पहले 13 अगस्त को रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान गाज़ियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की हैं। इन दिनों दिल्ली में सुरक्षा को लेकर सभी प्रकार के हल्के, मध्यम और भारी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन की अवधि

• रिहर्सल कार्यक्रम: 12 अगस्त रात 8:00 बजे से 13 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक। • मुख्य कार्यक्रम: 14 अगस्त रात 8:00 बजे से 15 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक।

इन बॉर्डरों से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह बंद

• एनएच-09 (यूपी गेट) से दिल्ली की ओर • डाबर तिराहा – महाराजपुर मार्ग • मोहननगर – सीमापुरी मार्ग • भोपुरा बॉर्डर • लोनी बॉर्डर • काशी टोल प्लाजा (मेरठ से गाजियाबाद की ओर) • भोजपुर एंट्री / IMS कॉलेज / IPEM कॉलेज एंट्री पॉइंट से दिल्ली की ओर • पुस्ता खजूरी मार्ग • सूर्यनगर बॉर्डर ! इन मार्गों से केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

पुलिस की अपील

गाज़ियाबाद यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया हैं कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और डायवर्जन के दौरान निर्धारित रूट का पालन करें।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

• यातायात कंट्रोल रूम: 9643322904
• टीआई प्रथम अजय कुमार: 9219005151
• टीआई तृतीय संतोष कुमार सिंह: 7398000808
• टीआई चतुर्थ मनोज कुमार सिंह: 8130674912
• टीआई पंचम संतोष चौहान: 7007847097
• टीआई षष्टम विनय कुमार राय: 8787066787
अधिक जानकारी के लिए @Gzbtrafficpol ट्विटर/X हैंडल या यातायात पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें