
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना निवाड़ी पुलिस ने 8 अगस्त की रात कैब चालक को घायल कर वैगनआर कार लूटने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई कार, अवैध तमंचा, कारतूस, पीड़ित का आधार कार्ड, खून लगा रुमाल और घटना में प्रयुक्त किचन चाकू बरामद किया हैं। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दें रही हैं।
घटना का विवरण
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना के अनुसार, 8 अगस्त को सिकंदराबाद (बुलंदशहर) निवासी रिज़वान ने थाना निवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई जाकिर, वैगनआर (UP 16QT 5094) से कैब बुकिंग पर गया था, जिसे तीन अज्ञात बदमाशों ने छोटा हरिद्वार (गंगनहर, मुरादनगर) के पास हमला कर कार और मोबाइल फोन लूट लिया।
एसीपी के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लिहाजा, 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर डिडौली गंगनहर पुल पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी अभय पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम सूत्याना (थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर) गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी के तहत, अभय ने कबूला कि उसने अपने साथियों आदित्य राणा (हापुड़) और कुणाल पंवार (संजयनगर, गाज़ियाबाद) के साथ नोएडा से कार बुक कर चालक पर चाकू से हमला कर कार, मोबाइल और नकदी लूटी थी। उसने यह भी बताया कि मार्च में वह कविनगर में नौकरी के दौरान अपने मालिक अनिल कुमार गर्ग की कार चोरी कर चुका हैं, जो पुलिस ने बरामद कर ली थी। लूटी गई वैगनआर से अपने पूर्व मालिक के अपहरण की योजना बनाई थी, लेकिन वह असफल रहा।
आपराधिक इतिहास
अभय के खिलाफ थाना निवाड़ी में लूट व पुलिस मुठभेड़ के 2 मामले और थाना कविनगर में वाहन चोरी का 1 मामला दर्ज हैं। अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









