Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: नवीन फल-सब्जी मंडी में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी सहित 8 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद स्थित नवीन फल और सब्जी मंडी सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। मंडी सचिव की मीटिंग के दौरान वर्चस्व को लेकर दो गुटों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे और गोलियां चल गईं। गोली लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भगदड़ में दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए।

कैसे भड़का विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि लोनी थानाक्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और भाजपा कार्यकर्ता हरीश चौधरी अपने 10-12 साथियों के साथ मंडी में पहुंचा था। यहां नीलामी स्थल पर वर्चस्व को लेकर मंडी समिति के लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप हैं कि हरीश ने जान से मारने की नीयत से रिवॉल्वर से फायरिंग की, जिससे पल्लेदारी का काम करने वाला मजदूर सचिन पुत्र भुट्टो यादव घायल हो गया। भगदड़ के दौरान अनीस पुत्र इशहाक सहित दो लोग सिर में चोट लगने से घायल हुए।

घटनास्थल से गिरफ्तारी तक

सूचना मिलते ही थाना लिंकरोड पुलिस, डायल-112 टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मैनुअल इनपुट, मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हरीश चौधरी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में- हरीश चौधरी, अर्जुन चौधरी, करण चौधरी, राज चौधरी, अभय बैंसला, अनुराग चौधरी, प्रशांत नागर और प्रिंस नागर शामिल हैं।

हरीश चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड

थाना लोनी का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी पहले भी हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका हैं।

व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मंडी के कई व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और मंडी समिति के कुछ अधिकारी उन्हें संरक्षण दें रहे हैं। घटना के बाद से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से स्थायी पुलिस चौकी व सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

डीसीपी ट्रांस हिंडन दशरथ निमेष पाटिल ने बताया कि थाना लिंकरोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2)/191(3)/190/351(3)/352/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि मंडी में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!