||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर क्षेत्र की एक एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने नगर के ही युवक सुशील प्रजापति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी बहाने से उसे कार में बैठाकर मेट्रो होम्स सोसायटी ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। बताया जा रहा हैं कि सुशील प्रजापति एक हिंदू संगठन का मुरादनगर इकाई के निर्वतमान नगर अध्यक्ष हैं। लगभग छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹25 हज़ार नाम घोषित किया गया हैं और पुलिस की कई टीमें लगातार दबिशें दें रही हैं।
पीड़िता पर समझौते का दबाव और धमकी
पीड़िता का आरोप हैं कि सुशील प्रजापति और उसके सहयोगी उस पर अवैध रूप से समझौते का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं। हालांकि, कुछ दूसरे हिंदू संगठन के लोग पीड़िता के समर्थन में खड़े होकर उसे न्याय दिलाने के प्रयास में जुटे हैं।
सुशील प्रजापति का पक्ष
सुशील प्रजापति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया। सुशील का कहना हैं कि पीड़िता से उसके वर्षों से संबंध हैं और उसके साथ सबूत के तौर पर कुछ सामाजिक तस्वीरें भी हैं। सुशील का आरोप हैं कि कुछ हिंदू संगठन के लोग, जो पहले उसके साथ जुड़े थे, अब राजनीतिक कारणों से उन्हें आपराधिक षड्यंत्र के तहत फंसा रहे हैं।
सोशल मीडिया विवाद और सहयोगी की गिरफ्तारी
मामले में नया मोड़ तब आया जब सुशील प्रजापति के सहयोगी सोनू त्यागी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उसने पीड़िता की निजी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही, मामले को कवर करने वाले कुछ स्थानीय पत्रकारों, विशेषकर एक विशेष समुदाय के मीडिया कर्मियों पर आपत्तिजनक कमेंट किए। विशेष समुदाय के पत्रकारों ने इसकी शिकायत थाना मुरादनगर में दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू त्यागी के खिलाफ धारा 299/351(3) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई
दरअसल, सोमवार को मुखबिर की सूचना और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त सोनू त्यागी उर्फ नीरज त्यागी (निवासी ग्राम काकड़ा, थाना मुरादनगर, उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सोनू त्यागी सोशल मीडिया पर लंबे समय से विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा हैं, जिसकी पहले भी शिकायतें हुई थीं, लेकिन इस बार हद पार करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









