
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कविनगर पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि 2 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
मामला कैसे खुला
एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को थाना कविनगर में वादी उमेश कुमार और भीम सिंह ने मोटर साइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया।
गिरफ्तारी
एसीपी के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना, स्थानीय इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 बाल अपचारी आरडीसी पुल के नीचे, चौकी क्षेत्र सेक्टर-3, राजनगर से और 2 आरोपी को विवेकानंद नगर तिराहे के पास, चौकी क्षेत्र कविनगर से गिरफ्तार किए हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में अपना नाम उमेश कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी थाना सिहानीगेट, और दूसरे ने गुफरान पुत्र अफजाल, निवासी पक्की सराय, थाना कोतवाली, गाज़ियाबाद बताया हैं। इसके अलावा दो आरोपी बाल अपचारी हैं, जिनके नाम गोपनीय रखे गए हैं।
पूछताछ में खुलासा
इसके अलावा, दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि वे मिलकर मोटर साइकिल चोरी करते हैं और उमेश व गुफरान को कम कीमत पर बेचते हैं। उमेश और गुफरान इन वाहनों को मोटी रकम पर बेचकर आपस में पैसा बांट लेते हैं। इनके पास से कुल मिलाकर 7 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं।
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी उमेश कुमार पर गाज़ियाबाद में चोरी के 4, मेरठ में चोरी का 1 मुकदमा और गुफरान पर गाज़ियाबाद में चोरी के 4, मेरठ में चोरी का 1 मुकदमा दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









