Search
Close this search box.

श्रावण मास/कांवड़ यात्रा 2025: गाज़ियाबाद में उच्च स्तरीय समन्वय गोष्ठी आयोजित, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे गाज़ियाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2025 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय कल्पना सक्सेना, अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी, नगर आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर/ग्रामीण/ट्रांस हिंडन क्षेत्र, अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जल निगम, विद्युत विभाग, वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि गोष्ठी में प्रमुख बिंदु कुछ इस प्रकार हैं: विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, झूलते तारों की मरम्मत एवं अंधेरे स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिन्हित स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात करने के आदेश। लोक निर्माण विभाग को टूटी सड़कों व गड्ढों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश। वन विभाग को कांवड़ मार्ग की झाड़ियों व पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश। नगर निगम/नगर पंचायत/जिला पंचायत एवं सिंचाई विभाग को जलभराव, साफ-सफाई और मार्ग व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश। साथ ही, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता, शराब की दुकानों को ढकने, ट्रैफिक प्रबंधन, सफाई व्यवस्था व समुचित पुलिस प्रबंध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें एवं 4 दिवस के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!