Search
Close this search box.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, पिता-पुत्र की लूट की जोड़ी बेनकाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना मुरादनगर क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। कुंडल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे—पिता-पुत्र की जोड़ी—को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक आरोपी उमर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

दरअसल, एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मुरादनगर पुलिस टीम पेरिफेरल अंडरपास के पास अपराध की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक सवार व्यक्ति दुहाई गांव की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे और कन्नौजा रोड की ओर तेजी से बढ़े, इसी दौरान उनकी मोटर साइकिल फिसल गई।

एसीपी के मुताबिक, पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गई, जिससे उमर पुत्र शाहिद घायल हो गया। वहीं, मौके से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, लूटी गई एक जोड़ी पीली धातु के कान की कुंडल और एक प्लेटिना मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमर पुत्र शाहिद (घायल) और दूसरे की शाहिद पुत्र अख्तर निवासी ग्राम कल्लूगढ़ी, थाना मसूरी, गाज़ियाबाद (पिता) के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:

पूछताछ में उमर ने कुबूला कि वह और उसके पिता शाहिद मिलकर लूट की घटनाएं करते हैं। उन्होंने 2 जुलाई को मुरादनगर क्षेत्र में कुंडल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।

आपराधिक इतिहास:

उमर के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

पुलिस टीम:

इस सफलता को अंजाम देने वाली थाना मुरादनगर की पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा गया हैं।
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही हैं और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!