पारदर्शिता की ओर एक और कदम: कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में “कमाण्ड एंड कण्ट्रोल रूम” की स्थापना

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा पारदर्शिता, समयबद्ध सेवा और “भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस” की नीति को धरातल पर उतारते हुए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इस कड़ी में जोनल पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में “कमाण्ड एंड कण्ट्रोल रूम” की स्थापना की गई हैं।

नागरिक सेवाओं में सुधार की दिशा में उठाए गए कदम: सिटीजन चार्टर लागू कर पुलिस सेवाओं जैसे पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र आदि की समय-सीमा तय की गई27000 नागरिकों से मिले फीडबैक में से केवल 14 नकारात्मक प्रतिक्रिया, जिनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। नागरिकों से सीधा संवाद बनाते हुए “फीडबैक सेल” के माध्यम से पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी।

कमाण्ड एंड कण्ट्रोल रूम की विशेषताएं: तीनों जोनों (सिटी, ग्रामीण, ट्रांस हिंडन) में DCP कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित। थानों एवं एसीपी कोर्ट में लगे कुल 86 CCTV कैमरों (थानों में 68, एसीपी कोर्ट में 18) की 24×7 निगरानी। हर रूम में 3 पुलिसकर्मी 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात। शिकायतकर्ताओं के साथ व्यवहार, थानों में अनावश्यक रूप से बैठाए गए लोगों की स्थिति और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सतत निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर DCP को तत्काल सूचना दी जाती हैं।

उद्देश्य: थानों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना, नागरिकों और पुलिस के बीच भरोसे को और मजबूत करना, पुलिस प्रणाली में जवाबदेही, संवेदनशीलता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना।

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट की यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस में नवाचार और जवाबदेही की मिसाल बनती जा रही हैं। यह व्यवस्था न केवल पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी बनाएगी, बल्कि नागरिकों को भी अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक अनुभव प्रदान करेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें