Search
Close this search box.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा 2025 के सकुशल आयोजन हेतु गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक उच्चस्तरीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी बुधवार को अपराह्न 12:00 बजे पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में आयोजित हुई, जिसमें गाजियाबाद कमिश्नरेट, सीमावर्ती राज्यों और जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख उद्देश्य: कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण को सुचारु बनाए रखना, रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाना, आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार करना।

प्रस्तुति व चर्चा के मुख्य बिंदु: कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर संभावित जाम और सुरक्षा चुनौती के संबंध में PPT प्रजेंटेशन, हल्के व भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों पर सीमावर्ती जनपदों से साझा योजना, 3 कंट्रोल रूम, 1 ट्रैफिक कंट्रोल रूम और 12 सब-कंट्रोल रूम की स्थापना, वाहनों के रूट डायवर्जन के लिए संकेत बोर्ड व पीए सिस्टम का उपयोग, समय-समय पर मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने का निर्णय।

गोष्ठी में शामिल प्रमुख अधिकारी: विजय कुमार, (संयुक्त पुलिस आयुक्त), ईस्टर्न दिल्ली, आलोक प्रियदर्शी, (अपर पुलिस आयुक्त, अपराध व कानून व्यवस्था), गाज़ियाबाद, मोनिका भारद्वाज, (अपर पुलिस आयुक्त), यातायात जोन-1 दिल्ली, राजीव नारायण मिश्रा, (अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था), गौतमबुद्धनगर, दीपक मीणा, (जिलाधिकारी), गाज़ियाबाद, साथ ही दिल्ली, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सहायक आयुक्तगण, क्षेत्राधिकारी, एवं यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

निष्कर्ष: गोष्ठी में सभी अधिकारियों ने पारंपरिक कांवड़ मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने, यातायात को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर सहमति जताई। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनसहयोग लेने की रणनीति भी तय की गई।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!