Search
Close this search box.

टीलामोड़ पुलिस ने किया इंटरस्टेट वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 11 वाहन और 10 मोबाइल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना टीलामोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, 6 स्कूटी और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दिल्ली-एनसीआर में वाहन और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तारी का विवरण: एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पंचशील कट, कोयल एन्क्लेव, चौकी क्षेत्र तुलसी निकेत से इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान साजन पुत्र जयभगवान (32), निवासी तुलसी निकेतन, थाना टीलामोड़, दूसरे की समीर उर्फ बर्गर पुत्र सलीम (23), निवासी राजीव कॉलोनी, थाना शालीमार गार्डन, तीसरे की सूरज पुत्र बच्चन झा (25), निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद, चौथे की सद्दाम पुत्र ईस्राकार (29), मूल निवासी बिजनौर, हाल पता राजीव कॉलोनी और पांचवें की नदीम पुत्र फुरकान (32), मूल निवासी बिजनौर, हाल पता राजीव कॉलोनी के रूप में हुई हैं। इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, चोरी की 6 स्कूटी और 10 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए हैं।

इनके अपराधिक इतिहास की बात करें तो इन पांचों अभियुक्तों पर पहले से दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली एवं गाज़ियाबाद के थानों में दर्ज चोरी, एनडीपीएस, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत केस शामिल हैं। अकेले समीर उर्फ बर्गर पर 12 मुकदमे और साजन पर 8 मुकदमे पंजीकृत हैं।

पूछताछ में खुलासा:

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह चोरी किए गए वाहनों को सुनसान जगहों पर खड़ा करता था और फिर सस्ते दामों में बेच देता था। साथ ही, ये अभियुक्त चोरी के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी व्यापार करते थे।

पुलिस टीम की सराहना:

थाना टीलामोड़ की पुलिस टीम की इस सफलता को लेकर स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने अपराध नियंत्रण के तहत इस प्रकार की और भी कार्रवाई तेज़ करने के संकेत दिए हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!