||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी दशहरा एवं रामलीला कार्यक्रमों के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण एवं गश्त की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने थाना नंदग्राम पुलिस टीम के साथ राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। अतिक्रमण करने वाले संबंधित व्यक्तियों को धारा 152 के नोटिस दिए गए तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आगामी दशहरा एवं रामलीला को ध्यान में रखते हुए एसीपी नंदग्राम द्वारा रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आने-जाने वाले लोगों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों एवं आयोजकों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा त्योहारी आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India