राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में अवैध निर्माण ध्वस्त, पुलिस बल रहा मौजूद — एसडीएम ने कहा, सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद/लोनी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ गाज़ियाबाद जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के आदेश और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल के निर्देश पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को तहसील लोनी क्षेत्र में राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद लोनी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, ग्राम लोनी चकबंदी बाहर स्थित खसरा संख्या 2118 मि., रकबा 0.8280 हेक्टेयर, गौहरा की सरकारी भूमि पर कल्लू बेग नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। सूचना और प्रशासनिक निर्देशों के बाद मौके पर पहुंची टीम ने निर्माण को ध्वस्त कराया और करीब 250 वर्गमीटर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद लोनी की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने मौके पर किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कराकर सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अफरोज त्यागी, लेखपाल सुजीत कुमार, लेखपाल सरित कुमार तथा नगर पालिका परिषद लोनी के राजस्व निरीक्षक संत कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने दिए सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील लोनी क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना हैं।
नंदकिशोर गुर्जर की भी सामने आई प्रतिक्रिया
वहीं, इस कार्रवाई को लेकर भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं। विधायक ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान और उसके परिवार से जुड़े कल्लू बेग आदि पर निशाना साधते हुए सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी तालाब अथवा अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा किए बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
हाजी सलमान प्रकरण के बीच कार्रवाई ने बढ़ाई चर्चा
गौरतलब हैं कि पिछले कुछ दिनों से लोनी क्षेत्र में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विवाद चर्चा में रहा हैं। ऐसे में हाजी सलमान के परिवार से जुड़े बताए जा रहे लोगों का नाम सरकारी भूमि पर कब्जे की कार्रवाई के संदर्भ में सामने आने के बाद इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा और तेज हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई का आधार सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण बताया गया हैं। प्रशासन ने खसरा संख्या, भूमि का रकबा और कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का क्षेत्रफल भी स्पष्ट किया हैं।
सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त
लोनी क्षेत्र में सरकारी भूमि, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहने के संकेत हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि सरकारी संपत्ति को किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग में लेने या उस पर अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 14 सितंबर की कार्रवाई में 250 वर्गमीटर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाना प्रशासन की इसी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India