शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सुनी समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार गंभीरता बरती जा रही हैं। इसी क्रम में राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात द्वारा अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा हैं, ताकि लोगों को पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें