||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अंकुर विहार और थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं। दोनों थाना पुलिस टीमों ने चेकिंग के दौरान वाहन व मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटर साइकिल और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया हैं।
अंकुर विहार पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा
सोमवार को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मौ शमीम पुत्र मौ इस्लाम, निवासी इनाम विहार, थाना अंकुर विहार, गाज़ियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटर साइकिल बरामद हुई। बरामद मोटर साइकिल के संबंध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, दिल्ली में चोरी का अभियोग पंजीकृत हैं। बरामदगी के संबंध में थाना अंकुर विहार पर धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली से मोटर साइकिल चोरी कर उन्हें कम दामों में बेचता था और इससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता था। उसके अनुसार, बरामद मोटर साइकिल उसने करीब 2-3 महीने पहले दिल्ली से चोरी की थी और उसे छिपाकर रखा हुआ था। वह मोटर साइकिल बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना अंकुर विहार में चोरी की मोटर साइकिल बरामदगी के संबंध में एक अभियोग तथा पूर्व में ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट दिल्ली में मोटर साइकिल चोरी का एक अभियोग दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
लोनी बॉर्डर पुलिस ने दो मोबाइल चोर पकड़े
वहीं, थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों मेहरदास और सद्दाम को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को वादी द्वारा अपने कमरे से मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सोमवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लालबाग कीकर जंगल के पास से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन उन्होंने बलराम नगर से चोरी किया था। वे मोबाइल चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देते थे और उससे प्राप्त रकम को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेहरदास पुत्र वेदपाल सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष तथा सद्दाम पुत्र मोमीन, निवासी राजीव गार्डन मंगल बाजार, थाना लोनी बॉर्डर, गाज़ियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मेहरदास के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित 04 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
एसीपी अंकुर विहार ने दी जानकारी
दरअसल, दोनों मामलों के संबंध में एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








