गाज़ियाबाद पुलिस की जनहित में नई पहल, अब FIR की प्रति मिलेगी पीड़ित के घर पर

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने जनता केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया हैं। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज की गई एफआईआर की प्रति संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा सीधे पीड़ितों के घर जाकर सौंपी गई।

इस पहल का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें अनावश्यक थाने के चक्कर काटने से राहत दिलाना हैं। अब से गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा प्रतिदिन पंजीकृत होने वाली हर FIR की कॉपी, वादी को उसके घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कदम गाज़ियाबाद पुलिस की संवेदनशील और उत्तरदायी छवि को और मजबूत करता हैं, साथ ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी गहराता हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें