![]()
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर संभ्रांत व्यक्तियों ने माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस टीम का लगातार आभार व्यक्त किया जा रहा हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संभ्रांत नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने पुलिस उपायुक्त ग्रामीण को माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर कांवड़ यात्रा-2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया गया।
![]()
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा रही सर्वोच्च प्राथमिकता
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ मार्गों, प्रमुख स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं कांवड़ शिविरों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार भ्रमण एवं निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराया गया।
![]()
जनता के सहयोग को बताया सफलता की कुंजी
जनता द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होना केवल पुलिस विभाग के प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि पुलिस टीम के अथक परिश्रम के साथ-साथ क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग का भी परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पुलिसकर्मियों ने दिन-रात लगातार ड्यूटी करते हुए यातायात, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संभाला।
![]()
पुलिस-जनता के बीच और मजबूत हुआ विश्वास
डीसीपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान पुलिस प्रशासन और क्षेत्रवासियों के बीच जिस प्रकार का सहयोग एवं समन्वय देखने को मिला, उसने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को नई ऊंचाई प्रदान की हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपील की।
![]()
सम्मान से पुलिसकर्मियों का बढ़ा उत्साह
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के बाद क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण का सम्मान किए जाने को पुलिसकर्मियों के लिए उत्साहवर्धक बताया जा रहा हैं। जनता की ओर से मिले इस सम्मान से पुलिस टीम का मनोबल बढ़ा हैं और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भविष्य में भी पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। कांवड़ यात्रा-2026 का शांतिपूर्ण एवं सफल समापन पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय का परिणाम रहा।
![]()
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








