
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा हैं। इसी क्रम में सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा थाना मोदीनगर एवं थाना निवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की आवाजाही, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर लगातार पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहे। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए लगातार हो रही निगरानी
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर लगातार अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा हैं। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता हैं। इसके लिए कांवड़ मार्गों पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








