![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में रविवार को धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा पुलिस बल के साथ थाना शालीमार गार्डन क्षेत्रान्तर्गत वजीराबाद कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं डायवर्जन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
![]()
पुलिस उपायुक्त ने कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा जनसामान्य एवं श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्रीय भ्रमण एवं निगरानी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








