गाज़ियाबाद में चौंकाने वाला मामला: लाखों की ज्वैलरी चोरी में नाबालिग गिरफ्तार, चोरी में लोहे की रॉड का किया था इस्तेमाल

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। एक ओर जहां पुलिस अपराध पर लगाम कसने में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर नाबालिगों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामलों में इज़ाफा चिंता का विषय बनता जा रहा हैं। ताज़ा मामला थाना टीलामोड़ क्षेत्र का हैं, जहां एक नाबालिग बाल अपचारी को घर में घुसकर ज्वैलरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जितेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। जांच में पता चला कि यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि एक कम उम्र के लड़के ने अंजाम दी थी, जिसने लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर ताले तोड़े और घर में घुसकर ज्वैलरी चुरा ली। वहीं, बरामद माल की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आँकी गई हैं। इसमें पीले और सफेद धातु के कई कीमती गहने, बच्चों के कड़े, तोड़ियाँ, हार, नथनी और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।

समस्या सिर्फ चोरी की नहीं, सोच की हैं !

गाज़ियाबाद जैसे विकसित होते शहरी इलाकों में नाबालिगों का इस तरह से संगठित अपराध में लिप्त होना समाज के लिए एक गंभीर संकेत हैं। सवाल यह भी उठता हैं कि इन बच्चों तक चोरी और हिंसा के संसाधन कौन और कैसे पहुंचा रहा हैं? स्थानीय प्रशासन और समाज को मिलकर इस दिशा में गंभीर पहल करने की ज़रूरत हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें