Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरन नय्यर ने कार्यालय में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने भी शिकायत लेकर आए लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भी अपने कार्यालय में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने कार्यालय में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और उनके उचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय धवल जायसवाल ने भी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!